फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The ' KANSHI ' to ' Ram ' needs

यहां के ‘कांशी’ को ‘राम’ की दरकार

Tue, 12 May 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 12 May 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
The ' KANSHI ' to ' Ram ' needs
प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के ड्रीम प्रोजेक्ट कांशीराम कालोनी
विज्ञापन
के करीब 6000 बाशिंदे मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि कालोनी परिसर में जगह-जगह पर लगे कूड़े के ढेर और बजबजाती नालियाें से उठ रही दुर्गंध से यहां रहने वाले परेशान है।

कई बार अफसरों से गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। हैरत की बात है कि गर्मी में यहां फैली गंदगी के चलते संक्रामक रोग फैलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। इसके अलावा कालोनी परिसर में 1500 आवास बने हैं। इनके बीच सड़क पर जगह-जगह पर बिजली के पोल लगाकर स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं थी।

कभी इन लाइटों के जलने से कालोनी जगमगाती रहती थी, पर अब शाम होते ही अंधेरा पसर जाता। इसके चलते चोरियां भी होने लगी। वहीं हाईमास्क लाइटें भी खराब पड़ी हैं, पर स्ट्रीट लाइट को ठीक कराना किसी ने मुनासिब नहीं समझा। उधर, भाजपा संासद अंशुल वर्मा ने बीते माह कालोनी में स्वच्छता अभियान शुरू कराया था।

इसके  लिए 25 सफाई कर्मियोें को लगाया गया था। करीब एक सप्ताह तक यहां की सड़कों पर झाडू़ लगाई गई और चोक नाले भी साफ किए गए, पर बाद में व्यवस्था ठप हो गई। आज पहले जैसी स्थिति यहां दोबारा नजर आ रही है। सोमवार को सदर तहसील मुख्यालय स्थित कांशीराम कालोनी का जायजा लिया गया तो हकीकत देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed