{"_id":"e4f46de9cc69643e02ef7e279dc0ba71","slug":"the-injured-young-man-in-broad-daylight-robbing-millions-of-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े घर से लाखों लूटकर युवक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े घर से लाखों लूटकर युवक को किया घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के आशा नगर में नीता पत्नी विजय सिंह निवासी गोवर्धनपुर थाना बेनीगंज रहती है। पति के मृत्य़ु के बाद पुत्र सौरभ प्रताप सिंह उर्फ रिंकू, बहू और चचेरा पुत्र आदित्य सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र अजय सिंह भी साथ में रहते थे। मंगलवार की सुबह उनका पुत्र रिंकू गांव में फसल देखने चला गया।
जबकि चचेरा पुत्र मुन्ना स्टेडियम में खेलने गया था। दोपहर करीब बारह बजे नीता अपनी बहू के साथ घर में ताला लगाकर अस्पताल दवा लेने चली गई। वह अस्पताल जा रही थी तभी मुन्ना भी मिला। मुन्ना को घर की चाबी सौंप घर जाने को कहा। मुन्ना जब घर पहुंचा तो गेट पर ताला लगा था।
वह ताला खोल कर अंदर घुसा तो अंदर चैनल खुला था। यह देख वह अंदर जाने लगा तभी एक युवक मुंह ढके हुए बैग लेकर निकल रहा था। मुन्ना ने उसे पकड़ा तो उसने धारदार हथियार से उस पर हमला बोल और भाग गया। हमले से मुन्ना घायल हो गया। उसने अपने भाई रिंकू को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी गई। इस पर शहर कोतवाल सुजीत कुमार दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। बदमाश ने दो कमरों को निशाना बनाया था। दिनदहाड़े हुई इस घटना से शहर में हड़कंप है। शहर कोतवाल ने बताया कि चोरी का मामला लग रहा है। पीड़ित की ओर से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जायेगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने लिए नमूने
हरदोई। घटना की जानकारी होने पर कोतवाल ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाया। टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर कमरे से लेकर बाहर तक सभी के फिंगर प्रिंट लिए और जांच पड़ताल शुरू की।