फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The IG advised to work with awareness and sensitivity.

Hardoi News: जागरुकता और संवेदनशीलता के साथ काम करने की नसीहत दे गए आईजी

Thu, 22 Jan 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The IG advised to work with awareness and sensitivity.
फोटो-39-साइबर थाने में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते आईजी किरण एस, साथ में एसपी एके मीणा। संवा
हरदोई। लखनऊ जोन के आई किरण एस ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन में राजपत्रित अधिकारियों और न्यायालय पैरवकारों के साथ बैठक की। साइबर थाने के निरीक्षण के साथ ही शहर कोतवाली का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जागरुकता और संवेदनशीलता के साथ काम करने की नसीहत पुलिस को दी।
विज्ञापन

लखनऊ जोन के आईजी का पदभार संभालने के बाद पहली बार जिले में आए किरण एस ने अधिकारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त करने के बाद साइबर थाने का निरीक्षण किया। यहां साइबर थाने की कार्य प्रणाली, अब तक दर्ज हुए मामलों के साथ ही निस्तारित मामलों के बारे में पूछा। पुलिस लाइन सभागार में राजपत्रित अधिकारियों और न्यायालय पैरवकारों के साथ बैठक में कार्य करने में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसी बीच पत्रकारों से बातचीत में आईजी ने कहा कि नियोजित अपराध रोकना शासन की प्राथमिकता है। साथ ही साइबर क्राइम की रोकथाम पर काम किया जा रहा है। इन सबसे महत्वपूर्ण यह भी है कि दोषियों को न्यायालय से सजा भी मिले। इसको लेकर पैरवकारों से चर्चा की गई है।
विज्ञापन

हरदोई ही नहीं अन्य जनपदों में भी यह समस्या आ रही है कि गवाह न्यायालय में नहीं आ रहे हैं। इस पर योजनाबद्ध ढंग से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पुलिस सक्रिय है, लेकिन और अधिक जागरुकता और संवेदनशीलता से कार्य करना जरूरी है। निरीक्षण में आईजीआरएस की स्थिति पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि जो स्थिति है, वही बनाए रखनी है। उल्लेखनीय है कि आईजीआरएस में हरदोई जनपद को प्रदेश में पहला स्थान मिला था। शहर कोतवाली के निरीक्षण में आईजी ने सभी अभिलेखों के साथ ही उपलब्ध संसाधनों का भी जायजा लिया। निरीक्षण और बैठकों के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, सहयक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम, अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक अमित ठेनुआ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले आईजी, कोई फायरिंग करेगा तो बचाव में पुलिस भी करेगी
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की हर रात 50 गांवों में रात्रि चौपाल के प्रयास की सराहना आईजी ने की। उन्होंने कहा कि यह अच्छा प्रयास है। कहा कि शहर बढ़ रहा है, क्योंकि गांव भी विकसित हो रहे हैं। शहर के साथ गांवों में भी आबादी बढ़ी है और संसाधन भी बढ़े हैं। मुठभेड़ को लेकर पूछे गए सवाल पर आईजी किरण एस ने कहा कि पुलिस कभी किसी पर हमलावर नहीं होती। कोई फायरिंग करेगा और वो भी जो शातिर है तो बचाव में पुलिस फायर करती ही है। इसी में गोली लगने से शातिर घायल होते हैं।

फोटो-39-साइबर थाने में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते आईजी किरण एस, साथ में एसपी एके मीणा। संवा

फोटो-39-साइबर थाने में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते आईजी किरण एस, साथ में एसपी एके मीणा। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed