फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The husband killed his wife by slitting her throat on suspicion of an affair

Hardoi News: प्रेम प्रसंग के शक में पति ने पत्नी को गला रेतकर मार डाला

Mon, 11 Aug 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The husband killed his wife by slitting her throat on suspicion of an affair
फोटो-15- रीता। स्रोत: परिजन
बेहटा गोकुल। बेहटा गोकुल गांव में पत्नी का प्रेम प्रसंग होने के शक में पति ने रविवार आधीरात के बाद पत्नी को धारदार हथियार से गला रेतकर मार डाला। पत्नी रोज शाम को मंदिर जाती थी और पति को प्रेम प्रसंग के चलते किसी से मिलने जाने का शक था। मृतका की विवाहित पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल निवासी रीत कुमार गांव में खुरपी, बांका, करछुली आदि लोहे की वस्तुएं बनाकर बेचता है। उसके परिवार में पत्नी रीता (44) विवाहिता पुत्री रंजना और दो पुत्र आकाश व विकास हैं। लगभग एक पखवारा पहले रंजना का प्रसव हुआ था। तब से वह मायके में ही है। रंजना के मुताबिक रविवार आधीरात के बाद किसी समय पिता रीत कुमार ने मां रीता का गला धारदार हथियार से रेत दिया। सोमवार सुबह लगभग पांच बजे जब रंजना सोकर उठी तो मां का शव पड़ा हुआ था, जबकि पिता घर में नहीं था।
विज्ञापन

रंजना ने सुबह लगभग 5:05 बजे पर यूपी 112 पर वारदात की जानकारी दी। तकरीबन 12 मिनट बाद प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। रंजना के मुताबिक उसकी मां रीता रोज शाम को कालसेन बाबा मंदिर में पूजा करने जाती थीं। इस पर पिता रीत कुमार को आपत्ति थी। पिता को रीता का किसी से प्रेम प्रसंग होने का शक था। इसको इसे लेकर कई बार रीत ने पत्नी रीता से ववाद किया था। हालांकि रीता का कहीं प्रेम प्रसंग होने की बात से न सिर्फ परिजनों बल्कि पुलिस ने भी इन्कार किया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक रंजना की तहरीर पर पिता रीत कुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed