{"_id":"682b75f0e8f653a834018349","slug":"the-husband-had-killed-his-wife-in-the-garden-he-was-arrested-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-131519-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाग में पति ने ही की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाग में पति ने ही की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
Mon, 19 May 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 19 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो-33-लालाराम। संवाद
- सात मई को गोपामऊ में हुई थी घटना, पति भी था घायल
- पत्नी के परिवार के ही एक युवक से नजदीकियों के कारण हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपामऊ। बीती सात मई को हुई विवाहिता की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। विवाहिता के एक व्यक्ति से नजदीकियों के कारण पति पत्नी में विवाद हुआ था। इसी दौरान पति ने ही पत्नी की हत्या की थी। घटना में विवाद के दौरान पति भी घायल हुआ था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गोपामऊ नगर के मोहल्ला बंजारा निवासी लालाराम की पत्नी बिट्टन उर्फ बिट्टो (23) का शव बुधवार सुबह आम के बाग में पड़ा मिला था। पास ही लालाराम भी गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला था। मौके पर पहंची पुलिस ने बिट्टो के शव का पोस्टमार्टम कराया था। लालाराम को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया थ। सीओ हरियावां संतोष सिंह ने निजी संपर्काें संबंधों का इस्तेमाल कर लालाराम इलाज शुरू कराया था।
इस बीच घटना की विवेचना में पता चला था कि बिट्टन की नजदीकियां लालाराम के परिवार के ही एक युवक से थीं। इसको लेकर लालाराम ने नाराजगी जताई थी। लालाराम के पिता श्रीकृष्ण ने एक बाग बटाई पर ले रखा है। उक्त बाग में ही बुधवार सुबह पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। दोनों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से भी वार किए थे। इसी दौरान बिट़्टो की मौत हो गई थी। रविवार शाम लालाराम अस्पताल से घर आ गया था। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ हरियावां संतोष सिंह ने बताया कि आरेापी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
इनसेट
धार्मिक स्थल पर कसम खाने जाते समय बिगड़ी बात
विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि बिट्टो की एक युवक से नजदीकियां लालाराम को परेशान कर रही थीं। लालाराम बुधवार की सुबह बिट्टो को लेकर पास ही स्थित एक धर्मिक स्थल पर जा रहा था। लालाराम वहां पर ले जाकर बिट्टो से युवक से नजदीकियों के बारे में कसम लेना चाहता था। बिट्टो ने जाने से इनकार कर दिया, तो बाग में ही दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान बिट्टो की मौत हो गई।