फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The Home Minister of the Government of India honored the DM for exceeding the target.

Hardoi News: लक्ष्य से अधिक उपलब्धि पर डीएम को भारत सरकार के गृह मंत्री ने किया सम्मानित

Sat, 24 Jan 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The Home Minister of the Government of India honored the DM for exceeding the target.
​ि
हरदोई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में साल पूरा होने से पहले ही लक्ष्य से अधिक उपलब्धि पर शनिवार को लखनऊ में हुए कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिलाधिकारी अनुनय झा को सम्मानित किया। वहीं डीएम ने कहा कि यह सम्मान उनका ही नहीं, बल्कि पूरी टीम और जनपदवासियों का है।
विज्ञापन

डीएम ने जिले में योगदान के साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को गति देने के लिए बैंकर्स और नगरीय निकाय और विकास खंडों पर नवाचार शुरू किया। जिसका परिणाम यह रहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले ही अभियान में 2,800 युवाओं को लाभांवित किए जाने के लक्ष्य से अधिक 3,112 को ऋण स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन

ऋण स्वीकृति के साथ ही आवेदकों को ऋण के रुपये भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिससे जनपद को प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल हुआ। शनिवार को यूपी दिवस पर लखनऊ में हुए राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह मंत्री सहित मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित किया। डीएम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना को मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में से एक होने के चलते स्वयं निगरानी की और नवाचारों की प्रगति की भी खुद ही समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि योजना का उद्देश्य प्रत्येक साल 1,50,000 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का है। योजना में 21 से 40 साल आयु वर्ग के युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ऋण ब्याजमुक्त उपलब्ध कराया जाता है। योजना में हरदोई जनपद को 2,800 युवाओं को लाभांवित करने का लक्ष्य मिला है। अब तक 3,112 आवेदकों ऋण की स्वीकृति बैंकर्स की तरफ मिल चुकी है। बताया कि 20 और 21 जनवरी को विशेष अभियान में ही 131 युवाओं के आवेदनों पर ऋण स्वीकृति जारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed