फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The heat is getting harsher, the sun is making people miserable

Hardoi News: गर्मी के तेवर हो रहे तल्ख, धूप ने किया बेहाल

Fri, 09 May 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 09 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The heat is getting harsher, the sun is making people miserable
फोटो-06- सिनेमा रोड पर धूप में दुपट्टा ओढ़कर जातीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन

- तेज धूप से तापमान में भी हो रही वृद्धि
- गर्मी से लोगों के हाल बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। जिले में शुक्रवार को मौसम काफी गर्म रहा। सुबह से ही सूर्यदेव के तेवर तल्ख होने से धूप ने लोगों को परेशान किया। तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।
पिछले दिनों बादल और आंधी ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी थी। करीब चार दिन तक जिले में मौसम सुहाना रहा, लेकिन अब पिछले तीन दिन से मौसम ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार की सुबह से ही तेज धूप खिलनी शुरू हो गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे ही धूप के तेवर तल्ख हो गए। धूप के संपर्क में आने वाले लोगों को शरीर झुलसाने वाली गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

ऐसे में कुछ दूर चलते ही लोगों का हलक सूखने लगा। प्यास बुझाने के लिए लोगों ने शिकंजी, जूस, नारियल पानी समेत अन्य पेय पदार्थों का सहारा लिया। दोपहर के समय शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। तेज गर्मी से तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होने से लोगों को रात में भी गर्मी का अहसास हो रहा है। हवाओं की गति 4 किमी प्रति घंटा रही। सुबह के समय आद्रता 71 फीसदी और शाम को 42 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed