फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The health of the young man who went to his in-laws' house deteriorated under suspicious circumstances and he died in the medical college

Hardoi News: न्यायालय के आदेश पर 8.5 लाख की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 May 2025 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
The health of the young man who went to his in-laws' house deteriorated under suspicious circumstances and he died in the medical college
हरदोई। खनन का कारोबार करने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरा मामला सात साल पुराना है।
विज्ञापन

शहर के गौरीनगर निवासी आकाशदीप श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के सोनीपत निवासी राज कुमार शर्मा ठेकेदार हैं। राज कुमार के साथ मौरंग खनन का कारोबार करने की बात चल रही थी। इसके लिए आकाश ने शहर के नुमाइशपुरवा निवासी वीरेश श्रीवास्तव को साढ़े आठ लाख रुपये दिए थे। यह रुपये वर्ष 2018 में अलग-अलग तारीखों में दिए गए थे। इसकी रसीद भी वीरेश ने दी थी। बाद में वीरेश टाल मटोल करने लगा।
विज्ञापन

आकाश के मुताबिक दिसंबर 2023 में वीरेश ने उसे बताया कि राजकुमार शर्मा ने ठगी की है। फिर भी वह दो-तीन माह में उसके रुपये लौटा देगा। इसके बाद भी रुपये न मिलने पर होली में वीरेश से रुपये मांगे, लेकिन उसने मना कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर वह न्यायालय की शरण में गया। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed