फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The head of the BJP woman leader and her sister's son hit the electric pole on the roadside after the auto overturned and they died

Hardoi News: ऑटो पलटने से सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराया भाजपा की महिला नेता और बहन के पुत्र का सिर, मौत

Sun, 22 Jun 2025 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
The head of the BJP woman leader and her sister's son hit the electric pole on the roadside after the auto overturned and they died
पाली (हरदोई)। बरेली में हुए सड़क हादसे में महिला भाजपा नेता और उसकी बहन के पुत्र (बहनौता) की मौत हो गई। हादसे में भाजपा नेता के भाई-बहन समेत पांच लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी आलोक पाठक खेती करते हैं। उनकी पत्नी शोभा पाठक (35) भाजपा की मंडल मंत्री थीं। शोभा समूह सखी भी थीं। भतीजे आशुतोष के मुताबिक शनिवार सुबह आठ बजे शोभा बरेली के मनौना धाम जाने के लिए घर से निकली थीं। उनके साथ उनकी छोटी बहन फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के उमरौर निवासी ललिता (32), ललिता की पुत्री अंजली (12), पुत्र लक्ष्य (10) और मोक्ष (3) भी थे, शोभा का भाई शिवम (22) और गांव निवासी मोनू वाजपेयी (26) भी गए थे।
विज्ञापन

यह सभी लोग आंझी रेलवे स्टेशन से बरेली के लिए ट्रेन पर सवार हुए थे। सीधे मनौना धाम गए थे। शनिवार दोपहर लगभग चार बजे दर्शन करके उक्त सभी लोग सीएनजी ऑटो पर सवार होकर वापस बरेली जाने के लिए निकले थे। अलीगंज मार्ग पर निषातगंज थाने के पास चितौर मोड़ पर ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान शोभा और उनकी गोद में बैठा मोक्ष ऑटो से उछलकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गए। सिर में चोट लगने से दाेनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ललिता, अंजली, लक्ष्य, शिवम और मोनू सड़क पर गिरने से मामूली रूप से चोटिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल शोभा और मोक्ष को बरेली अस्पताल ले जाया गया। यहां दोनों की मौत हो गई। शोभा के परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री है। दुर्घटना में भाजपा नेता के निधन की जानकारी पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने भी शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed