फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The groom stumbled while putting the garland, the bride refused to marry him

Hardoi News: वरमाला डालते समय लड़खड़ाया दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Thu, 29 Feb 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
The groom stumbled while putting the garland, the bride refused to marry him
हरदोई। जयमाल के दौरान दूल्हा लड़खड़ाने पर दुल्हन के तेवर सख्त हो गए। भांवर पड़ने से पहले ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। गांव से लेकर कोतवाली तक मान-मनौव्वल का दौर शुरू हुआ, पर बात नहीं बनी। लेकिन दुल्हन ने नशा करने वाले के साथ शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के मदारा निवासी सुनील सिंह ने अपनी बेटी रीतिका सिंह की शादी लखीमपुर खीरी जनपद के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तय की थी। मंगलवार को बरात आई थी। फिल्मी गानों पर नाचते हुए बराती दुल्हन के द्वार पहुंचे। मंगलगीतों के बीच जयमाल के दौरान दूल्हा लड़खड़ा गया। इस पर रितिका को शंका हुई और उसने अपने परिजनों से युवक के नशे में हाेने की बात कही। भांवर पड़ने की बारी आई तो रितिका ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि जो शख्स अपनी शादी में शराब पीकर आया है उसके साथ जिंदगी नहीं गुजार सकती। इसका पता चलने पर बरात लेकर आए लोग सकते में आ गए। दोनों परिवारों के बुजुर्गाेंं ने बातचीत का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद बरात लेकर आए लोग देहात कोतवाली पहुंचे, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनिल सैनी ने बताया कि लड़की का कहना है कि दूल्हा नशे में था, लेकिन लड़का पक्ष के लोग इससे इनकार कर रहे हैं। फिलहाल शादी नहीं हुई है और दोनों के बीच आपसी सहमति से रिश्ता खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed