फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The groom did not get a rose to give to the bride, so he raised his hand on the bride and refused to marry her

Hardoi News: दुल्हन को देने के लिए नहीं मिला गुलाब का फूल, दुल्हन पर दूल्हे ने उठाया हाथ, शादी से इन्कार

Sun, 11 May 2025 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
The groom did not get a rose to give to the bride, so he raised his hand on the bride and refused to marry her
भरावन। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बंधी रिश्तों की डोर गुलाब का फूल न मिलने पर टूट गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोबारा परिजनों के साथ आई बरात में दूल्हे ने गुलाब का फूल न होने पर दुल्हन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इससे नाराज दुल्हन ने कह दिया कि अभी यह हाल है तो आगे क्या करेंगे...। इसके बाद जमकर मारपीट हुई और बिना दुल्हन के ही बरात चली गई।
अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 14 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अतरौली थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद युवती अपने मायके आई। तय हुआ था कि बाद में लड़के वाले बरात लेकर आएंगे। इसी क्रम में शुक्रवार को बरात गांव पहुंची। यहां दूल्हे का छोटा भाई दुल्हन के घर में बैंड बजाने और दुल्हन के साथ नाचने पर अड़ गया। यहां किसी तरह मामला सुलझा और जयमाल की तैयारी हुई।
विज्ञापन

इस दौरान दूल्हे ने दुल्हन को देने के लिए गुलाब का फूल मांगा। फूल न होने पर वह भड़क गया और इसी पर विवाद हो गया। गुस्से में उसने दुल्हन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि दूल्हा पक्ष ने विदा कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। दुल्हन पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed