फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The government is not in the interest of the farmers Help

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में नहीं की मदद- नरेश

Thu, 26 Mar 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 26 Mar 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
The government is not in the interest of the farmers Help

सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि दैवीय आपदा के चलते किसानों की फसल बर्बाद हुई। इस पर प्रदेश सरकार ने 200 करोड़ का मुआवजा देने की घोषणा की लेकिन केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कोई मदद नहीं दी।

विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार पर करारे कटाक्ष करते हुए कहा कि काले धन को वापस लाने का वादा भी केंद्र सरकार पूरा नहीं कर रही। उसने जनता को गुमराह किया। वह बुधवार को हरियावां थाना क्षेत्र के टेनी गांव में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि गन्ना किसानों के बकाया करीब पांच हजार करोड़ के मामले में भी केें द्र सरकार कोई मदद नहीं कर रही है। मिल मालिकों का कहना है कि उनकी चीनी 24 रुपये प्रति कुंटल बिक रही है। इससे मिल चलाने मेें आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चीनी का आयात विदेशों से किया जा रहा है। इससे देश के किसान व चीनी मिल मालिक दोनों ही कमजोर हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिका के दबाव में पाकिस्तान के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रही है। देश के सैनिक सीमाओं पर शहीद हो रहे हैं।

सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि शहर में रात्रिकालीन विद्युुत कटौती की जानकारी मिलने पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बात की है। फिलहाल रात्रिकालीन कटौती नहीं होगी।

एक बार केंद्र सरकार को हिम्मत कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोद लेने वाले गांव के लिए केंद्र सरकार ने फू टी कौड़ी नहीं दी। ऐसे में गांव का विकास कैसे संभव होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नौ माह में ही असफल साबित हुई है।


इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर राजीव सिंह टेनी, अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला, वली मोहम्मद, ब्लाक प्रमुख उदयवीर सिंह, मिसबहाउद्दीन, रामकिशोर कटियार, ओम नाथ मिश्रा, पवन सिंह, कमलेश सिंह, धीरू सिंह, रघुनाथ सिंह, डोरीलाल, राधेश्याम आदि मौजूद रहे। इधर, लालपालपुर में आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख संजय मिश्रा, फखरूल इस्लाम फक्कन, डेरानाथ, नरेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed