फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " The government in Delhi will aap'

‘दिल्ली में आप की बनेगी सरकार’

Fri, 06 Feb 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 06 Feb 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
" The government in Delhi will aap'

सपा के राष्ट्रीय महासचिव/सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा

विज्ञापन
कि दिल्ली में होने वाले विस चुनाव में अब भाजपा का अश्वमेध घोड़ा नहीं दौड़ेगा, बल्कि वहां आप पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि रविवार को जीआईसी में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायती राज व कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इसमें पार्टी मुखिया के अलावा पंचायती राज मंत्री भाग लेंगे।

वह शुक्रवार को वैटगंज स्थित आवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सांसद ने कहा कि जिन जिन प्रांतों में कमजोर पड़ी वहां भाजपा ने अश्वमेध घोड़ा दौड़ाकर जीत हासिल की, लेकिन दिल्ली में यह सपना पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सपा ने आप पार्टी का चुनाव में समर्थन किया है।

उन्होंने भाजपा सरक ार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने वैश्य समाज के नेताओं की उपेक्षा की है और इस अपमान का बदला समाज लेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव में जो वादे किए थे, वह हवाई साबित हुए, इसलिए पार्टी ने तय किया कि अब केंद्र सरकार की असफलताओं को जनता के बीच उजागर कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।

इसके लिए जिला स्तर पर सम्मेलन शुरू किए गए हैं। कहा कि शुभारंभ आजमगढ़ से आज हो रहा है, पर 8 फरवरी को होने वाला हरदोई का सम्मेलन ऐतिहासिक होगा, इसमें 1 लाख की भीड़ आएगी। सांसद ने कृषि महाविद्यालय के लिए पार्टी मुखिया व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए व सतत् प्रयासरत रहेेंगे। केंद्रीय विद्यालय को लेकर कुछ लोग विवाद डालना चाहते हैं कि इसको किसने स्वीकृत कराया। उन्होंने नाम लिए बगैर कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को विवाद से बचना चाहिए। सांडी में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट के खुलासे के बारे में वह एसपी से बात करेंगे।

उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वह धैर्य रखें, घटना हरहाल में खुलवाई जाएगी और दोषी दंडित होंगे। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, रामप्रकाश शुक्ला, वीरेंद्र यादव वीरे, नगर अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद सिद्दीकी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed