फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The government has crushed the spirits of the youth, if they ask for jobs they get beaten up: Abhishek Yadav

नौजवानों के हौसले सरकार ने किए पस्त, नौकरी मांगते हैं तो मिलती लाठी : अभिषेक यादव

Sun, 28 Sep 2025 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
The government has crushed the spirits of the youth, if they ask for jobs they get beaten up: Abhishek Yadav
फोटो-11-   बैठक में बोलते समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव साथ में मौजूद
हरदोई। समाजवादी पार्टी ने पंचायत चुनाव से पहले बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू की है। इसी क्रम में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने चार विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पार्टी कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में अभिषेक यादव ने कहा कि जहां बूथ स्तर पर संगठन कमजोर है, वहां सजगता के साथ संगठन मजबूत करने का काम किया जाए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर स्थित पार्टी कार्यालय में अभिषेक यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों के हौसले पस्त कर दिए हैं। संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जे की कोशिश हो रही है। आरक्षण और नौकरियां मांगने पर लाठी मिल रही है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने से चुनाव में जीत तय है। शाहाबाद के पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने कहा कि भाजपा के संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर सत्ता में बने रहना चाहती है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना ही कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि जब से सपा ने पीडीए पर काम शुरू किया है तब से भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। बैठक में जिलाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव, पूर्व विधायक बाबू खां, राहुल गुप्ता, फूलचंद्र वर्मा, रहमत अली मोनू, अजय सिंह पाल, प्रदीप कुशवाहा, विजय बाबू वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed