फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The goal is to be consistent Plantation : dm

लक्ष्य के अनुरूप किया जाए पौधरोपण : डीएम

Mon, 06 Jul 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 06 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
The goal is to be consistent Plantation : dm

सभी विभाग लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कराएं। पौधरोपण

विज्ञापन
ऐसे स्थानों पर कराया जाए जहां पौधेे सुरक्षित रहें। इसके अलावा पौधरोपण की फोटोग्राफी कराई जाए और जीपीएस कोआर्डिनेट वन विभाग को भी उपलब्ध कराई जाए।
 
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में पौधरोपण के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम रमेश मिश्र ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पौधरोपण में 12 फीट के बड़े पौधों का रोपण कराया जाए जिसमें नीम, पाकड़, बरगद आदि पौधों को शामिल किया जाए।

बीएसए बृजेश मिश्र को निर्देश दिए कि सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूलों में दो-दो पौधों को लगवाया जाए। डीआईओएस को सभी राजकीय इंटर कालेज में पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एसके श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि सभी विद्युत उपकेंद्रों में दो-दो पौधे लगवाए जाएं।

जिला पंचायत को आठ हजार पौधे सड़क किनारे लगवाने का लक्ष्य दिया गया। भूमि संरक्षण अधिकारी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जिला वन अधिकारी रेणु सिंह ने बताया कि इस वर्ष पौधरोपण के लिए जिले का लक्ष्य 755 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 4,90,534 पौधों के रोपण का है, जिसमें वन विभाग द्वारा 2,49,600 पौधे रोपे जाएंगे।

शेष पौधेे अन्य विभागों द्वारा रोपित किए जाएंगे। इस मौके पर एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन सिंह, एसडीएम संडीला संजीव सिंह, एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता, एसडीएम शाहाबाद मंशाराम वर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed