फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The girls washed dishes displeasure

बालिकाओं से बर्तन धुलवाने पर नाराजगी

Tue, 10 May 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 10 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
The girls washed dishes displeasure
जायजा लेतीं अनु। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। माधौगंज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में घालमेल देख आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा. अनु वार्ष्णेय खफा हो गईं। दूध से लेकर बालिकाओं की रोजमर्रा की सामग्रियों में भी गड़बड़ी देखकर वार्डेन को चेताया और लेखाकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के अधिकारों का हनन न किया जाए। न ही उनसे बर्तन धुलवाए जाएं।

विज्ञापन


आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा. अनु वार्ष्णेय ने माधौगंज के कस्तूरबा विद्यालय का मंगलवार को औचक निरीक्षक किया। बालिकाआें से विद्यालय में साफ सफाई के साथ बर्तन भी धुलवाने की बात पता चलने पर नाराजगी जताई। वार्डन व शिक्षिकाओं को निर्देश दिए कि बालिकाओं से साफ सफाई व बर्तन धुलवाने का कार्य न लिया जाए। यह बाल श्रम है। बाल श्रम अपराध की श्रेणी में आता है और अगर इसकी पुनरावृत्ति हुई तो वार्डन के साथ फुल टाइम शिक्षिकाओं पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बालिकाओं के पास नहाने व कपड़े धोने का साबुन, टूथपेस्ट व ब्रश न होने पर अध्यक्षा ने विद्यालय के लिपिक को निर्देश दिए कि सामग्री उपलब्ध कराई जाए। 55 बालिकाएं के लिए पांच लीटर दूध आने की बात पर पारा चढ़ गया। बोलीं, 200 मिली प्रति बालिका के हिसाब से 11 लीटर दूध खरीदा जाए। शिक्षिका सुनीता देवी की शिकायत बालिकाओं ने की कि वह बालिकाओं को पीटने के साथ अभद्र व्यवहार करती हैं। उन्होंने शिक्षिका को फटकार लगाई। भविष्य के लिए भी चेताया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र, सीडीपीओ सुरसा प्रियंका गुप्ता आदि मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed