फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The gap between Holika Dahan and Rang Parv brought relief to the travelers.

Hardoi News: होलिका दहन और रंग पर्व के बीच गैप ने दी यात्रियों को राहत

Tue, 03 Mar 2026 09:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
The gap between Holika Dahan and Rang Parv brought relief to the travelers.
फोटो-11- बस स्टेशन पर मौजूद यात्री। संवाद
हरदोई। होलिका दहन और रंग पर्व धुलंडी के बीच एक दिन के गैप के कारण एक दिन पहले बस अड्डे पर यात्रियों में आपाधापी की स्थिति देखने को नहीं मिली। तमाम यात्री होलिका दहन वाले दिन तक अपने घर पहुंच गए। ऐसे में पहले से चल रही अतिरिक्त बसें यात्रियों को रंग पर्व से एक दिन पहले उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मुस्तैद नजर आईं।
विज्ञापन



होलिका दहन के दूसरे दिन चंद्र ग्रहण के कारण रंग पर्व एक दिन छोड़ कर मनाया जाएगा। इस बार ऐसी स्थिति बनने की वजह से होलिका दहन तक दूसरे जनपदों में रहने वाले लोग अपने घरों तक पहुंच गए। इस वजह से रंग पर्व के एक दिन पहले बस स्टेशन पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में दिखी। यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ा। निगम कर्मचारियों ने बताया कि इस बार होलिका दहन और रंग खेलने के बीच गैप होने से यात्रियों का दबाव अलग-अलग दिनों में बंट गया।
विज्ञापन

इससे बसों में सीट पाने के लिए मारामारी नहीं हुई और लोग सुकून से अपने परिवार के पास पहुंच गए। वहीं, परिवहन निगम ने होली के मद्देनजर पहले से अतिरिक्त बसें चलाईं और फेरे बढ़ा दिए। भीड़ कम होने से बसें भी अपने निर्धारित समय से संचालित हुईं, इससे स्टेशनों पर जमावड़ा नहीं लगा। एआरएम भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि भीड़ कम होने की वजह से लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन





खचाखच भरी रहीं एक्सप्रेस ट्रेनें
पंजाब, दिल्ली और हरियाणा से आने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं रही। अमृतसर मेल, सद्भावना एक्सप्रेस और लखनऊ मेल जैसी ट्रेनों में जनरल कोच की स्थिति बेहद खराब दिखी। भीड़ इतनी अधिक थी कि यात्री शौचालय के पास और कोच के दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर दिखे। आरक्षित कोचों का हॉल भी जनरल जैसा ही रहा जहां वेटिंग टिकट वाले यात्रियों के कारण कंफर्म टिकट धारकों को अपनी सीट तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

फोटो-11- बस स्टेशन पर मौजूद यात्री। संवाद

फोटो-11- बस स्टेशन पर मौजूद यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed