फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The fog came off the trains back on track

कोहरे से बंद ट्रेनें फिर पटरी पर आईं

Sun, 22 Feb 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 22 Feb 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
The fog came off the trains back on track

ठंड व कोहरे से बंद हुआ तीन जोड़ा ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
अब मौसम साफ होने से दोबारा शुरू कर दिया गया, जिससे दैनिक यात्रियों को काफी राहत महसूस हुई है। ट्रेनों के बंद होने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी और आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

अधिक कोहरे के कारण प्रतिवर्ष कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया जाता है। जिसके चलते स्टेशन से भी होकर गुजरने वाली तीन जोड़ा ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। इनमें 14265-66 बनारस देहरादून (जनता) एक्सप्रेस, 14115-16 इलाहाबाद हरिद्वार एक्सप्रेस तथा 13119-20 सियालदह से दिल्ली (साप्ताहिक) ट्रेन का संचालन 20 नवंबर से बंद कर दिया गया था।

जिसकी वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, पर अब मौसम साफ हो गया है तो ट्रेनों का दोबारा संचालन भी कर दिया गया, जिससे दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed