फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The first day of the new tax system is to run on the old path

नई कर प्रणाली के पहले दिन पुराने ढर्रे पर चला व्यापार

Sat, 01 Jul 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 01 Jul 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
The first day of the new tax system is to run on the old path
कपडे़ की दुकान पर खरीददारी करते लोग। - फोटो : amarujala

हरदोई। शनिवार से पूरे देश में एक कर प्रणाली लागू हो गई है, लेकिन हरदोई का बाजार इसके लिए पूरी तरह से तैयार नहीं दिखा। जीएसटी लागू होने के पहले दिन बाजार पुराने ढर्रे पर ही चला। बाजार में आम दिनों की तरह ही खरीद फरोख्त हुई। भीड़ भी सामान्य दिनों की तरह रही।

विज्ञापन


शुक्रवार रात 12 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक कर प्रणाली जीएसटी लागू कर दी है। पहले दिन शहरी क्षेत्र के मॉल, रेस्टोरेंट, व्यापारी आम दिनों की तरह व्यापार करते दिखाई दिए। कहीं पर भी जीएसटी का असर नहीं दिखा। ज्यादातर व्यापारियों ने दुकान में पुराना स्टॉक होने की बात कहते दिखाई दिए। पुराने स्टॉक पर जीएसटी लगेगी या नहीं। इस बारे में कोई कुछ भी नहीं बता सका। उधर, लोग आम दिनों की तरह खरीदारी करते दिखे। बाजार में भीड़ भी नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन


व्यापारियों पर लिखा पढ़ी का भार
व्यापारी राजकुमार गुप्ता ने जीएसटी को बेहतर बताया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लगने से ब्रांडेड आइटम पर टैक्स दर बढ़ाई गई है। हालांकि अधिकतर चीजों पर टैक्स कम हुआ है। व्यापारियाें को लिखा पढ़ी अधिक करनी होगी। कपड़ा व्यवसायी कृष्ण मिगलानी व विवेक भसीन ने बताया कि अभी तक कपड़े पर टैक्स नहीं लगता था, लेकिन अब 5 से 12 फीसदी तक टैक्स लगेगा। जिससे ब्रांडेड आइटम ज्यादा महंगे होंगे। जो ब्रांडेड साड़ी 3000 रुपये की थी उस पर ग्राहक को 360 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। साधारण साड़ी पर 5 फीसदी टैक्स लगेगा। लेकिन अभी तक पुराने दामों पर ही बिक्री की जा रही है। साइकिल व्यापारी आसिफ ने बताया कि अभी तक साइकिल पर चार फीसदी टैक्स लगता था, लेकिन अब 12 फीसदी टैक्स लगेगा। जैसे 3500 रुपये की साइकिल पर अब ग्राहक को 280 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। अब 3780 रुपये की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्टोरेंट में महंगी नहीं होगी थाली
रेस्टोरेंट संचालक अनुराग शुक्ला ने बताया कि रेस्टोरेंट पर 14 फीसदी टैक्स और छह फीसदी सर्विस टैक्स लिया जाता था, लेकिन अब जीएसटी लागू होने से यह 18 फीसदी रह गया है। सर्विस टैक्स के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराना है। अभी तक जितने की थाली थी उतने की ही मिलेगी।


जीएसटी सभी के लिए फायदेमंद
ग्राहक प्रदीप ने बताया कि जीएसटी से खाने पीने की चीजों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। खाने-पीने की चीजों पर न तो पहले टैक्स पड़ता था और न अभी पड़ेगा। ग्राहक हरविंद्र ने बताया कि जीएसटी सभी के लिए फायदेमंद है, इससे महंगाई बढ़ने की उम्मीद कम है। ग्राहक ज्ञानेंद्र व नीरज ने बताया कि व्यापारियों को वैट लागू होने के बाद से पक्के बिल देने चाहिए थे, लेकिन वह पक्के बिल न देकर कर चोरी करते थे, लेकिन जीएसटी लागू होने से व्यापारी ऐसा नहीं कर पाएंगे। जितने का सामान होगा, उतने का व्यापारियों को बिल देना पड़ेगा। इससे व्यापारियों की दिक्कत बढ़ सकती है, लेकिन इसका आम आदमी पर असर नहीं पड़ेगा। हालांकि ब्रांडेड आइटम की खरीद पर लोगों को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed