फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The father of a young man who had gone to the police station to complain about the beating was beaten to death by his cousins.

Hardoi News: पिटाई की शिकायत करने कोतवाली गए युवक के पिता को चचेरे भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 18 Jan 2026 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
The father of a young man who had gone to the police station to complain about the beating was beaten to death by his cousins.
हरपालपुर (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में मतदाता सूची में फर्जी नाम होने की शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे राजस्व कर्मियों के सामने ही प्रधान पति ने परिजनों के साथ मिलकर सगे चचेरे भाई को पीट दिया। भाई शिकायत करने कोतवाली गया। इसी बीच आरोपियों ने उसके घर पर धावा बोलकर बाहर बैठे पिता की डंडों से पिटाई कर दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


अर्जुनपुर निवासी अशोक सिंह उर्फ जंटर (52) खेती करते थे। उनके भतीजे श्यामेंद्र सिंह की पत्नी आरती सिंह ग्राम प्रधान हैं। इस बार अशोक सिंह का पुत्र अरविंद भी चुनाव में दावेदारी कर रहा है। बीते दिनों अरविंद ने गांव की मतदाता सूची में 142 नाम फर्जी होने की शिकायत की थी। रविवार को शिकायत की जांच के लिए सवायजपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक राजेश शुक्ला और लेखपाल श्यामवीर सोमवंशी बाइक से गांव के जूनियर हाईस्कूल गए थे। यहां जांच के दौरान अरविंद भी मौजूद थे।
विज्ञापन


आरोप है कि इस बीच श्यामेंद्र सिंह अपने भाई रामेंद्र और भानू प्रताप, चचेरे भाई शिवम और पुत्र अभय प्रताप व कुछ अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। शिकायत दर्ज कराने को लेकर अरविंद से विवाद करने लगे। दावा है कि अरविंद की पिटाई कर दी। इसकी शिकायत करने अरविंद हरपालपुर कोतवाली पहुंचे ही थे कि इस बीच आरोपियों ने अपने मकान के पड़ोस में रहने वाले अरविंद के पिता अशोक सिंह पर डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उनका गला और मुंह भी दबा दिया। परिजन अशोक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी नमूने जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed