{"_id":"58f9034b4f1c1b197447499f","slug":"the-farmer-s-body-hanged-outside-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के बाहर फांसी पर लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के बाहर फांसी पर लटका मिला किसान का शव
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज। थाना क्षेत्र के गांव गौरा निवासी रामनारायन 55 पुत्र नन्हे का शव गुरुवार की रात करीब आठ बजे गांव के बाहर एक बाग में फांसी पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस को फिलहाल घटना की सूचना नहीं है उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है वह दिखवा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसान क्रेडिट कार्ड का पैसा माफ न होने से वह काफी परेशान रहता था।
विज्ञापन
गौरा निवासी रामनारायन का किसी बैंक में क्रेडिट कार्ड का पैसा बकाया था। मृत2क के भाई मोहन ने बताया कि बैंक की ओर से उसे बताया गया कि उसका कर्जा माफ होने की श्रेणी में नहीं आता जिससे वह कई दिनों से परेशान था मृतक के भाई मोहन ने बताया कि आज भी वह बैंक गया था। उसने संभावना व्यक्त की इसी परेशानी में उसने गांव के बाहर किशनू के बाग में फांसी लगा ली। वह यह नहीं बता पाया कि उसने कितना पैसा बैंक से ले रखा था। थाना प्रभारी जटाशंकर ने बताया कि अभी तक उन्हे सूचना नहीं मिली थी बाकी वह पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन