फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The family sat at the gate of the police station, fearing danger.

Hardoi News: खतरे का अंदेशा जताकर पुलिस कार्यालय के गेट पर बैठा परिवार

Fri, 30 Jan 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The family sat at the gate of the police station, fearing danger.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। विरोधियों से जान का खतरा होने का अंदेशा जताते हुए एक युवक परिवार समेत एसपी कार्यालय के गेट के किनारे बैठ गया। पुलिस कर्मियों के समझाने पर यह लोग वहां से हटे। घटना बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के तौकलपुर गांव की है। यहां बुधवार रात रास्ते के विवाद में दो पक्षों में पत्थरबाजी और मारपीट हुई थी। 35 लोगों पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

तौकलपुर निवासी सतेंद्र परिवार समेत शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय के गेट के किनारे बैठ गए। उनका कहना था कि बुधवार रात गांव में हुए विवाद में आरोपियों से उन्हें खतरा है। सुरक्षा का आश्वासन देने पर वह चले गए। दरअसल थाने में तैनात उपनिरीक्षक मुरली यादव तौकलपुर निवासी मिथिलेश कुमार के शिकायती पत्र के विषय में जांच करने बुधवार रात गए थे। इस दौरान प्रथम पक्ष सतेंद्र कुमार, नितिश, लालाराम, मधुर सेन आदि की ओर से पत्थर डाल कर रास्ता रोका जा रहा था। दूसरे पक्ष से नंदकिशोर, अनिल, मित्रपाल, रोहित, मनोज, रामदत्त, कमलेश, हरिराम, अंकुर आदि रास्ता बंद करने का विरोध जता रहे थे। दोनों पक्ष एक-दूसरे से लाठी-डंडों सेेेेे मारपीट कर रहे थे। दोनों पक्ष पत्थरबाजी कर रहे थे। दोनों पक्षों को समझाया गया, लेकिन दोनों पक्ष समझने को तैयार नहीं हुए। इस पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed