फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The face of Anjhi-Alamnagar road will change with Rs 67.34 crores

Hardoi News: 67.34 करोड़ से बदलेगी आंझी-आलमनगर मार्ग की सूरत

Thu, 28 Sep 2023 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
The face of Anjhi-Alamnagar road will change with Rs 67.34 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। आंझी-आलमनगर मार्ग की 67.34 करोड़ से सूरत बदली जाएगी। मार्ग की चौड़ाई करीब चार मीटर बढ़ाते हुए अब इसे सात मीटर चौड़ाई में बनवाया जाएगा। मार्ग की सूरत बदल जाने से करीब एक लाख से अधिक की आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण की स्वीकृति जारी कर दी है।
लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-एक के अधीन आने वाले आंझी-आलमनगर मार्ग की लंबाई करीब 20 किलोमीट (किमी.) है और वर्तमान में इसकी चौड़ाई तीन मीटर है। लोगों को आवागमन में समस्या होती है। खासकर गन्ना मिल पेराई सत्र के समय तो, इस मार्ग पर जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंझी-आलमनगर मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण को स्वीकृति जारी कर दी है। उन्होंने अपने कार्यालय के ट्विटर अकाउंट पर मार्ग निर्माण के लिए 67 करोड़ 34 लाख 51 हजार की स्वीकृति की जानकारी साझा की है। करीब 20 किमी. लंबाई वाले इस मार्ग की चौड़ाई तीन मीटर के स्थान पर अब सात मीटर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंझी-आलमनगर मार्ग रेभामुरादपुर, टुरमुकी, फत्तेपुर, सलेमपुर, बंजरिया, नगरिया, जमुरा, लोना, चेना, कठमा व आलमनगर करीब एक सैकड़ा से अधिक गांवों के लोगों के लिए आवागमन का साधन है। यह मार्ग क्षेत्र को सीतापुर को भी जोड़ता है। मार्ग की मरम्मत व नवीनीकरण न होने से मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों को आवागमन में मार्ग के गड्ढों से होकर गुजरने में हिचकोले खाने पड़ रहे हैं और हादसों की भी आशंका बनी रहती है। इससे राहगीरों को गतंव्य तक पहुंचने में समय भी लगता है।
--------
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक के अधिशासी अभियंता सुमंत कुमार ने बताया कि मार्ग पर यातायात के दबाव के साथ ही पेराई सत्र में चीनी मिल आने वाली ट्रैक्टर-ट्राॅलियों और बढ़ जाता है। मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए करीब एक साल से प्रयास जारी है। इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) विभाग के माध्यम से शासन को भेजी थी। स्वीकृति की जानकारी मिली है, शासनादेश जारी प्राप्त होते ही विभागीय प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

---------
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी ने बताया कि क्षेत्रवासी लंबे समय से मार्ग बनवाए जाने की मांग कर रहे थे। मार्ग के निर्माण के लिए वह प्रयासरत थीं और गुरुवार को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति जारी कर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद का आभार भी जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed