फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The Excise Minister conducted a cleanliness drive at the Zila Panchayat.

Hardoi News: आबकारी मंत्री ने जिला पंचायत में चलाया स्वच्छता अभियान

Sat, 20 Jun 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
The Excise Minister conducted a cleanliness drive at the Zila Panchayat.
हरदोई। केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल पर शनिवार को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जिला पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया। कहा कि साफ-सफाई में सभी को श्रमदान करना चाहिए। वहीं गांधी मैदान में सरकार की उपलब्धियों से जुड़ा मेला लगा।
विज्ञापन

आबकारी मंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि स्वस्थ और विकसित समाज की आधारशिला है। सभी लोगों को अपने घर, कार्यालय ओर सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति जागरूक और उत्तरदायी रहना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने दैनिक जीवन में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन ने देशभर में स्वच्छता के प्रति जनचेतना को एक नई दिशा प्रदान की है। अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता ने स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

अभियान में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी, पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह गौर, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य पीके वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा, आदर्श पांडेय, राजीव सिंह टेनी, टिंकू त्रिवेदी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed