फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The emphasis on safe delivery

सुरक्षित प्रसव पर दिया गया जोर

Wed, 23 Dec 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Wed, 23 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
The emphasis on safe delivery
सवायजपुर (हरदोई)। बिल गेट्स फाउंडेशन व टीएसयू की संयुक्त टीम के साथ सीएमओ डा. आरपी रावत ने उप स्वास्थ्य केंद्र के  परिसर में बैठक कर आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाें व महिलाओं को सुरक्षित प्रसव व बच्चों के नियमित टीकाकरण कराने की बात पर बल दिया।
विज्ञापन


सीएमओ  के साथ फाउंडेशन के कंट्री हेड डा. नचिकेत, यूपी तकनीकी सहायता के अधिशासी निदेशक विकास गोथवाल सहित बारह सदस्यीय टीम के साथ पुराने उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इस दौरान टीम ने उपकेंद्र भवन के रखरखाव व संसाधनों की कमी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


सदस्यों ने आशा बहुओं से उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली। आशाओें से गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने तथा उन्हें जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने को कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से भी बच्चों के नियमित टीकाकरण कराने को कहा। सीएमओ ने एनआरएचएम के कार्यों की गुणवत्ता को और भी बेहतर बनाने की बात पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा सीएचसी पर किसी चिकित्सक की स्थायी रूप से नियुक्ति न होने की बात पर उन्होंने जल्द ही चिकित्सक की तैनाती की बात कही। उधर, प्रसव के  लिए अस्पताल में भर्ती प्रसूताआें को अस्पताल से नाश्ता व खाना न मिलने की शिकायत पर सीएमओ ने जल्द की ही खाना व नाश्ता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डा. मैरुनल शेट्टी, गरिमा सिंह, अनिल शर्मा, रीतू सिंह, उमा शुक्ला, उर्मिला बाजपेई आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed