फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The elderly and child deaths from dengue fever

डेंगू से बुजुर्ग और बुखार से बालिका की मौत

Wed, 21 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला/हरदोई
अमर उजाला/हरदोई Updated Wed, 21 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
The elderly and child deaths from dengue fever
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
जिले में डेंगू ने एक और जान ले ली। पाली के बुजुर्ग ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को दम तोड़ दिया। बुखार से पीड़ित एक बालिका की बरेली ले जाते समय मौत हो गई। डेंगू से अब तक जिले में छह लोगों की मौत हो चुकी है। पाली के मोहल्ला इमाम चौक निवासी गालिब (60) बुखार से पीड़ित था। सोमवार को परिजनों ने उसे निजी चिकित्सकों को दिखाया। जहां से डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के निजी अस्पताल में मंगलवार को वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि लखनऊ में कराई गई जांच में डॉक्टरों ने अजीज खान को डेंगू बताया था। चौक मोहल्ले की ही सना पुत्री मोसिन हसन की भी बुखार से मंगलवार को मौत हो गई। परिजन उसका निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे थे। सोमवार को हालत गंभीर होने पर परिजनों ने बड़े अस्पताल ले जाने की बात कही थी। मोहसिन ने बेटी को शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में दिखाया। वहां से भी डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। पिता सना को बरेली ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed