{"_id":"26c35a3df5bbb08c9702557a23738dd9","slug":"the-education-of-the-plant-in-the-district-transplant-today-irani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिले में केंद्रीय शिक्षा का पौधा रोपेंगीं स्मृति ईरानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिले में केंद्रीय शिक्षा का पौधा रोपेंगीं स्मृति ईरानी
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को शहर के दो स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी जिलेवासियों को कई सौगातें देंगी। गैर भाजपाई गढ़ में केंद्रीय विद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चला है।
केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भाजपा पदाधिकारी ही नहीं बल्कि प्रशासनिक अमला भी शनिवार को जुटा दिखा। बाल विद्या भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आयोजकों ने यहां पर पांच से सात हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था किए जाने का दावा किया। साथ ही वृहद मंच तैयार किए जाने की बात बताई। 10 जनवरी को वह जनपद में पहुंच कर सबसे पहले मलिहामऊ में केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास करेंगी। इसके बाद वह बाल विद्या भवन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर ओएनजीसी से प्राप्त मोबाइल हास्पिटल को हरी झंडी दिखाकर जनपद वासियों को समर्पित करेंगी। साथ ही सांसद निधि से बनने वाली 10 सड़कें एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजना से निर्मित 10 सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगी। सांसद प्रतिनिधि सुरजीत वर्मा, विनोद राठौर आदि ने बताया कि सारी व्यवस्थाएं पूर्ण है। जनपद की सीमा में आते ही उनका भब्य स्वागत किया जाएगा।