फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The driver buried the innocent child injured by the JCB claw in a pile of soil

Hardoi News: जेसीबी का पंजा लगने से घायल मासूम को चालक ने मिट्टी के ढेर में दबाया

Thu, 06 Mar 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 06 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The driver buried the innocent child injured by the JCB claw in a pile of soil
रोहन। स्रोतः परिजन - फोटो : संवाद
फोटो-23- रोहन। स्रोतः परिजन
विज्ञापन

फोटो-24- हरपालपुर में घटनास्थल पर मिट्टी हटाती जेसीबी। संवाद
फोटो-25- हरपालपुर में घटना की जानकारी लेतीं सीओ शिल्पा कुमारी। संवाद
- निर्माणाधीन कोतवाली परिसर में मजदूरी कर रहा था मासूम का पिता
- बुधवार को लापता हो गया था, पुलिस ने सख्ती की तो चालक ने खोला राज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। मजदूर पिता के कार्यस्थल पर खेल रहे मासूम काे मिट़्टी डालते समय जेसीबी का पंजा लग गया। घटना को छिपाने के लिए गंभीर रूप से घायल मासूम पर जेसीबी चालक ने मिट्टी का ढेर लगा दिया। लगभग 15 घंटे बाद पूछताछ में जेसीबी चालक ने हकीकत बताई, तो तीन घंटे तक मिट्टी हटाने के बाद मासूम का शव मिला।
पुलिस ने जेसीबी चालक को हिरासत में ले लिया है। बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के सोनेपुर निवासी शत्रोहन मजदूरी करता है। इन दिनों हरपालपुर कोतवाली भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। मजदूरी के लिए शत्रोहन अपनी पत्नी सरिता और चार बच्चों के साथ निर्माण स्थल पर ही रहता है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर दो बजे शत्रोहन ने परिवार के साथ खाना खाया था। इसके बाद उसका सबसे छोटा पुत्र रोहन (6) वहीं खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वह लापता हो गया। काफी देर तलाशने पर भी कुछ पता नहीं चला तो शत्रोहन ने शाम साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फौरन ही गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। देर रात उन्नाव से डाॅग स्क्वायड भी मंगवाया गया। रात में कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच कुछ लोगों ने बुधवार को डाली गई मिट्टी के नीचे रोहन के दबे होने की आशंका जताई, तो पुलिस ने जेसीबी चालक शेखवापुर निवासी वर्षा सिंह उर्फ वीपी यादव से पूछताछ की।
पहले तो वह बरगलाता रहा, लेकिन फिर हकीकत बयां कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के मुताबिक जेसीबी से जहां मिट्टी डाली जा रही थी, वहीं रोहन खेल रहा था। इसी दौरान जेसीबी का पंजा सिर में लगने से रोहन लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
घटना को छिपाने के उद्देश्य से चालक ने चोट लगने से घायल रोहन पर मिट्टी डाल दी। इसके बाद कई बार वहां मिट्टी डाली गई। वीपी ने जब पुलिस को यह बताया तो जेसीबी लगाकर मिट़्टी हटवाई गई।
बृहस्पतिवार सुबह लगभग सवा नौ बजे राेहन का शव मिल गया। बुधवार रात शत्रोहन की तहरीर पर दर्ज की गई गुमशुदगी की रिपोर्ट में गैर इरादतन हत्या, शव और साक्ष्य छिपाने की धाराएं बढ़ाई गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वीपी यादव को हिरासत में लिया गया है।

इनसेट
रोजगार कमाने आए थे, बेटा गंवा बैठे
बलरामपुर निवासी शत्रोहन 12 दिन पहले हरपालपुर पहुंचा था। उसके गांव के कुछ अन्य मजदूर भी कोतवाली के निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे हैं। शत्रोहन और उसकी पत्नी सरिता भी यहीं मजदूरी करने लगे। वह अपने चारों बच्चों को साथ लाया था। दंपती मजदूरी करते थे और बच्चे वहीं आस पास खेलते रहते थे। रोहन का शव मिलने के बाद शत्रोहन और सरिता बिलख पड़ीं। बार बार यही कह रही थी कि यहां मजदूरी से कमाने आए थे, लेकिन बेटा ही गंवा बैठे।


इनसेट
शव मिलने पर पुलिसकर्मियों के भी आ गए आंसू
रोहन की गुमशुदगी की जानकारी बुधवार रात लगभग साढ़े सात बजे पुलिस को मिली। पुलिस फौरन ही सक्रिय हो गई। उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई तो अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह और सीओ हरपालपुर शिल्पा कुमारी मौके पर पहुंचीं। इसी बीच एसपी नीरज कुमार जादौन ने उन्नाव के एसपी से संपर्क कर डॉग स्क्वायड मंगवाया। हालांकि डॉग स्क्वायड से कोई बहुत सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह जब रोहन का शव मिला तो रात भर उसे तलाशने में हलकान रहे पुलिस कर्मी भी भावुक हो गए।

रोहन। स्रोतः परिजन

रोहन। स्रोतः परिजन- फोटो : संवाद

रोहन। स्रोतः परिजन

रोहन। स्रोतः परिजन- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed