{"_id":"6973bbb50cb03c4a670123f0","slug":"the-district-secured-third-place-in-the-chief-ministers-youth-entrepreneur-development-campaign-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-143860-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में जिले को तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में जिले को तीसरा स्थान
विज्ञापन
फोटो-- जिलाधिकारी अनुनय झा। संवाद
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे डीएम अनुनय झा को सम्मानित-
- 2800 युवाओं को लाभान्वित करने का था लक्ष्य, 3112 को स्वीकृत हो चुका ऋण
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में जनपद को पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल हुआ है। इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा को शनिवार को यूपी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। उक्त आयोजन लखनऊ में होगा।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की गिनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली योजनाओं में की जाती है। यह योजना 24 जनवरी 2025 को यूपी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने शुरू की थी। योजना का उद्देश्य हर वर्ष डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने का था। उक्त योजना के तहत 21 से 40 वर्ष के युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
इस योजना में हरदोई जनपद को 2800 युवाओं को लाभांवित करने का लक्ष्य रखा गया था। जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देशन में चले कार्य की निगरानी उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह कर रहे थे। उक्त योजना में हरदोई जनपद में 3112 युवाओं को ऋण देने की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके सापेक्ष 2750 युवाओं को ऋण वितरित भी कर दिया गया है। बीती 20 और 21 जनवरी को चले विशेष अभियान में ही 131 युवाओं को ऋण मंजूर किया गया था।