{"_id":"6781eae5b411a598240cc2e4","slug":"the-district-reached-71st-place-in-getting-e-kyc-done-hardoi-news-c-213-1-hra1001-125232-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ई-केवाईसी कराने में जिला 71वें स्थान पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ई-केवाईसी कराने में जिला 71वें स्थान पर पहुंचा
Sat, 11 Jan 2025 11:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:59 AM IST
विज्ञापन
राशनकार्डों के डिजिटलीकरण में सुस्ती, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों, पूर्ति निरीक्षकों को दी गई चेतावनी
- 31.52 लाख में से 21.08 लाख यूनिट की हो पाई है ई-केवाईसी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। राशनकार्डों के डिजिटलीकरण के काम में जिम्मेदारों की सुस्ती जिले की प्रगति पर भारी पड़ रही है। प्रतिदिन प्रति दुकान औसतन तीन यूनिट ही ई-केवाईसी होने में हरदोई 71वें स्थान पर पहुंच गया है। जनवरी के आठ दिनों में ई-केवाईसी की कम स्थिति से प्रगति और भी प्रभावित हुई है। अभी तक 31.52 लाख में से 21.08 लाख यूनिट की ही ई-केवाईसी हो पाई है।
खाद्य और रसद विभाग की ओर से पात्र गृहस्थी और अंत्योदय अन्न योजना के राशनकार्ड का डिजिटलीकरण कराया जा रहा है। राशनकार्ड पर दर्ज 31,52,060 यूनिट की ई-केवाईसी कराई जानी है। ई-केवाईसी के लिए उचितदर विक्रेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसकी निगरानी का काम क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को सौंपा गया है।
संयुक्त खाद्य आयुक्त ने शासन स्तर पर समीक्षा में पाया कि हरदाेई में 21,08,261 यूनिट की ही ई-केवाईसी हो पाई है। ई-केवाईसी की स्थिति लखनऊ मंडल के औसत 69.81 प्रतिशत से कम 66.88 प्रतिशत ही है, जबकि प्रदेश का औसत 71.09 है। जिले में 1,614 राशन की दुकानें हैं, जबकि प्रतिदिन औसतन 3,500 यूनिट की ही ई-केवाईसी हो पा रही है। जिससे प्रतिदिन प्रति दुकान तीन यूनिट ही औसत आ रहा है।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि ई-केवाईसी की स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा है। जनवरी माह के आठ दिनों में 28,239 यूनिट की ही ई-केवाईसी कराई गई है। जिससे हरदोई ई-केवाईसी में नीचे से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। सभी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को चेतावनी दी गई है। सुधार न होने पर जवाबदेही तय की जाएगी।