{"_id":"21d293ba58e1c1628866f3533553cb76","slug":"the-district-jail-vegetables-rage-in-the-rajbhavan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल की सब्जियों की राजभवन में रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल की सब्जियों की राजभवन में रही धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 25 Feb 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में बंदियों की मेहनत से उगाई गई सब्जियों
विज्ञापन
ने राजभवन में आयोजित प्रदर्शनी में अपनी छाप छोड़ी और जिला प्रतियोगिता
में संयुक्त विजेता बना। कारागार के नौ कारागारों को भी पुरस्कृत किया
गया। इससे कारागारों में खासा उत्साह है।
कारागार में बंदियों द्वारा उगाई जा रही सब्जियों की राजभवन लखनऊ के प्रांगण में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कारागाराें की ओर से उगाई गई सब्जियों को प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिले के बंदियों नौ को पुरस्कार प्राप्त हुए।
टमाटर में जिला प्रथम, गाजर देसी, गाजर विलायती व घुंइया में जिला प्रथम रहा। मिश्रित शाक-भाजी व शलजम को द्वितीय स्थान मिला। इसके अलावा दो तृतीय पुरस्कार मिले। वर्ष 15 में जिला कारागार हरदोई एवं जिला कारागार बुलंदशहर को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
इस बाबत जेल अधीक्षक विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि इस कार्य में रवींद्र पांडेय व जेलर लाल प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा। उनके प्रयास से ही पुरस्कार प्राप्त हुए। जिला जेल में पुरस्कार के साथ लौटे बंदियों का स्वागत किया गया। पुरस्कार मिलने से बंदियों के हौसले बुलंद हैं और उनमें और बेहतर कार्य करने की लालसा बढ़ी है।