फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The digital X-ray machine is shut down everyday due to lack of maintenance

Hardoi News: देखरेख न होने से डिजिटल एक्सरे मशीन आए दिन बंद

Wed, 26 Mar 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 26 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The digital X-ray machine is shut down everyday due to lack of maintenance
फोटो-09- एक्सरे कक्ष के बाहर परेशान बैठे मरीज। संवाद
विज्ञापन

- मेडिकल कॉलेज में रोजाना 150 से 200 मरीज एक्सरे करवाने आते हैं
-एक्सरे कक्षा का एसी व दो पोर्टेबल एक्सरे मशीनें भी अरसे से खराब पड़ीं
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर डिजिटल एक्सरे मशीन लगवाई गई, लेकिन समय-समय सर्विसिंग न होने से मशीन लोड बढ़ते ही बंद हो जा रही है। एक्सरे कराने आए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
बुधवार को भी मशीन से एक सैकड़ा एक्सरे हो सके और फिर यह बंद हो गई। मशीन बंद होने से कई मरीज दूसरे दिन का टोकन लगाकर लौट गए, लेकिन कई मरीजों को दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मरीजों को सहूलियत देने के लिए मेडिकल कॉलेज में एक्सरे की डिजिटल एक्सरे मशीन लगी है, काफी समय से मशीन की सर्विसिंग न होने से से यह ओवरलोड होते ही बंद जाती है। मेडिकल कॉलेज में एक्सरे कराने के लिए रोजाना 150 से 200 मरीज आते हैं। एक मरीज के कम से कम दो एक्सरे होते हैं। जिससे मशीन पर लोड पड़ रहा है और मशीन बार-बार बंद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को भी सुबह नौ से दोपहर के 12 बजे तक मशीन चली और 101 मरीजों के 205 एक्सरे किए गए। दोपहर गर्मी अधिक होने की वजह से मशीन बंद हो गई और फिर चालू नहीं हो सकी। दोपहर को दो बजे के बाद मशीन चालू हुई और करीब 56 एक्सरे किए गए। दो घंटे के इंतजार के बाद एक्सरे हो जाने से मरीजों ने राहत की सांस ली।
एक्सरे कक्ष में एक एसी भी काम नहीं कर रहा है। एसी का कॉपर पाइप चोरों ने काट लिया है। ऐसे में मशीन को ठंडा रख पाना मुश्किल हो रहा है। उधर, एक्सरे कक्ष में पोर्टेबल मशीन भी हैं, लेकिन वह भी काम नहीं कर रहीं हैं। एक्सरे कक्ष में दो पोर्टेबल मशीनें दी गई हैं लेकिन दोनों ही मशीनों का कनेक्टर खराब हो गया है। इस संबंध में अभियंता को पत्र भेजा जा चुका है लेकिन वह अभी तक मशीनों को दुरूस्त करने नहीं आया है।


वर्जन

डिजिटल एक्सरे मशीन में आ रही समस्या को लेकर कर्मचारियों की ओर से जानकारी मिली है। जो समस्या आ रही है उसे तत्काल सही कराया जाएगा और मशीनों को सुचारू ढंग से चालू करा दिया जाएगा। डॉ. जेविन बिष्णु गोगोई, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed