फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The desire to become a chieftain first broke up the family and now resulted in murder.

Hardoi News: प्रधानी की चाहत में पहले टूटा परिवार और अब हो गई हत्या

Sun, 18 Jan 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
The desire to become a chieftain first broke up the family and now resulted in murder.
फोटो
हरपालपुर। प्रधान की कुर्सी हासिल करने की चाहत ने पहले परिवार में विघटन कराया और अब एक जान भी ले ली। कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर में अधेड़ की हत्या के पीछे की वजह कुछ यही है। लगभग तीन दशक से पंचायत की राजनीति में यही परिवार हावी रहा है। अब परिवार के ही दो लोग प्रधान पद के लिए आमने सामने आ गए, तो विवाद तूल पकड़ गया।
विज्ञापन

अर्जुनपुर निवासी अशोक सिंह और उनके बड़े भाई कैलाश सिंह का गांव में खासा दबदबा रहा है। अशोक और कैलाश सगे भाई हैं। वर्ष 1995 के पंचायत चुनाव में इनकी मां रामबेटी प्रधान निर्वाचित हुई थीं। वर्ष 2000 में हुए चुनाव में अशोक की भाभी यानी कैलाश की पत्नी बड़ी बिटिया प्रधान निर्वाचित हुई थीं। वर्ष 2005 में गांव के ही सुरेंद्र सिंह प्रधान बने थे। सुरेंद्र सिंह मौजूदा समय में नगरिया कट के प्रधान हैं। वर्ष 2010 के पंचायत चुनाव में फिर से कैलाश और अशोक मिलकर अपने कर्मचारी करन को आरक्षित सीट पर जिताने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

वर्ष 2015 के चुनाव में कैलाश के पुत्र श्यामेंद्र सिंह मैदान में उतरे और एकजुटता से जीत हासिल करने में सफल रहे। वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में पद महिला के लिए आरक्षित होने पर श्यामेंद्र की पत्नी आरती मैदान में उतरीं। वह भी जीत गईं। पिछले कुछ समय से अशोक और कैलाश के बीच मनमुटाव हो गया। इस बीच अशोक के बेटे अरविंद ने भी प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी। अरविंद को चुनावी गणित की पूरी जानकारी थी और बीते दिनों उसने मतदाता सूची में 142 नाम फर्जी होने की शिकायत करदी। इसको लेकर मनमुटाव बढ़ गया। इस मनमुटाव का परिणाम अशोक की हत्या के तौर पर सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed