{"_id":"666f31cd317d0490d600f834","slug":"the-delivery-deed-was-snatched-by-showing-weapons-to-the-inspector-who-arrived-during-mining-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115845-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खनन के दौरान पहुंचे निरीक्षक को असलहे दिखाकर सुपुर्दगी नामा छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खनन के दौरान पहुंचे निरीक्षक को असलहे दिखाकर सुपुर्दगी नामा छीना
विज्ञापन
पिहानी। अवैध खनन को रोकने गए खनन निरीक्षक के साथ खनन माफियाओं ने जोर जबरदस्ती की और मौके से मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भगा ले गए।
खनन निरीक्षक सुभाष सिंह ने आरोप लगाया कि असलहों के बल पर उनके हाथ से सुपुर्दगीनामा छीन कर जान से मारने की धमकी व गालियां देते हुए खनन माफिया फरार हो गए। मौके से दो वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हरदोई के खनन निरीक्षक सुभाष सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शनिवार रात प्रवर्तन कार्य के दौरान उन्हें पिहानी कोतवाली क्षेत्र के शिवापुरवा गांव के पास मिट्टी का अवैध खनन व परिवहन होने की शिकायत मिली। रात लगभग दो बजे मौके पर पहुंचे तो खनन होता पाया। एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जिन पर मिट्टी लोड थी मौके पर खड़ी थीं।
खनन कर रहे लोग जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली भगा ले गए। इस बीच एक स्विफ्ट डिजायर व एक स्विफ्ट कार ने उनका रास्ता रोक लिया और खनन करवा रहे हारून, आफाक, जावेद, अनिल, अकरम, महताब व चार अन्य अज्ञात व्यक्तियों निवासी पिहानी ने असलहों के बल पर उनसे सुपुर्दगीनामा छीन लिया और गाली व धमकी देते हुए भाग गए। मौके पर पुलिस को बुलाकर दोनों वाहनों को कोतवाली पिहानी लाकर खड़ा करवा दिया गया है। कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि छह नामजद व चार अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।