{"_id":"56f6ce084f1c1b932df14ded","slug":"the-death-of-the-prisoner-in-jail-accused-of-murder-and-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में हत्या व दुष्कर्म की आरोपी बंदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में हत्या व दुष्कर्म की आरोपी बंदी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिला कारागार में निरुद्ध एक और विचाराधीन बंदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के रायपुर निवासी पप्पू (40) एक अप्रैल 2015 से जिला कारागार में बच्ची की हत्या व दुष्कर्म के मामले में जिला कारागार में बंद था। शनिवार की सुबह अचानक उसके सीने में दर्द हुआ।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो पुत्री हैं। जेलर एलपी सिंह ने बताया कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसी से मौत को कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार की सुबह बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम सहोरिया निवासी दुष्कर्म के आरोपी छुट्टा (62) की भी मौत हो गई थी। यह भी जिला कारागार में एक अप्रैल 2015 से बंद था।
विज्ञापन