फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The death of a father and son in a road accident

सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत

Sat, 04 Mar 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 04 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
The death of a father and son in a road accident
हादसे में पिता-पुत्र की मौत पर बिलखते परिजन और रिश्तेदार। - फोटो : amarujala

हरदोई। बावन रोड पालीटेक्निक के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता, पुत्र की मौत हो गई जबकि मां घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों जिला अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। सूचना पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डाक्टरों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में गहरी चोट आने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के कुंबापुरवा गांव निवासी सुरेशचंद्र पाल (55) की ससुराल तत्योरा गांव में है। सुरेश की सलहज रामदेवी पत्नी विनोद ने घरेलू कलह में शनिवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सलहज को देखने के लिए सुरेशचंद्र शाम करीब आठ बजे बेटे पंकज (20) के साथ बाइक पर जिला अस्पताल आ रहे थे। उनके साथ पत्नी कृष्णा देवी (50) भी थी।
विज्ञापन


बाइक चला रहा पंकज हेलमेट नहीं लगाए था। बावन रोड स्थित पालीटेक्निक के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार सिर के बल सड़क पर जा गिरे। पिता और पुत्र को सिर में गंभीर चोटें आईं। सड़क पर तीन लोगों को खून से लथपथ पड़ा देखकर राहगीरों ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर राधेश्याम स्वमी ने सुरेश चंद्र और पंकज को मृत घोषित कर दिया। कृष्णा देवी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है। हादसे की सूचना मिलने पर सुरेश चंद्र के दो अन्य बेटे और गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed