फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The dead body of the young man was thrown in the wheat field after killing

हत्या कर गेहूं के खेत में फेंका गया था युवक का शव

Sat, 02 Apr 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the young man was thrown in the wheat field after killing
हरदोई। अरवल थानाक्षेत्र के निबियाखेड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह गेहूं के एक खेत में युवक की शव मिला था। उसकी सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी (सिर में गंभीर चोट) से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या के बाद शव को खेत में फेंका गया था। हत्या किसने और क्यों की। इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

निबियाखेड़ा गांव निवासी विनीत कश्यप (25) खेतीबाड़ी करता था। कुछ वर्ष पहले वह एक रिश्तेदारी की लड़की को भगा ले गया था। पुलिस ने लड़की को ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। 26 मार्च को विनीत हरदोई में ही कोर्ट में पेशी पर गया था। इसके बाद लापता हो गया था। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
शुक्रवार को गांव के ही संत कुमार के गेहूूं के खेत मेें उसका क्षत-विक्षत शव मिला था। परिजनों ने हत्या कर शव फेेंके जाने की आशंका जताई थी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए थे।
पुलिस ने जांच की थी। शनिवार को पुलिस ने विनीत के शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विनीत के सिर में चोट का एक निशान मिला है। उसकी हेड इंजरी से मौत होने की पुष्टि हुई है।

इससे स्पष्ट है कि हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसका शव गेहूं के खेत मेें फेंका था। थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed