फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The dead body of the auto driver was found hanging from a towel in the room

Hardoi News: ऑटो चालक का कमरे में गमछे के फंदे से लटका मिला शव

Tue, 01 Jul 2025 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the auto driver was found hanging from a towel in the room
सांडी। सांडी तिराहे के दो मंजिला मकान में ऑटो चालक का कमरे में गमछे के फंदा से शव लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सोमवार रात को परिजनों ने दरवाजे को तोड़कर शव नीचे उतारा। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए।
विज्ञापन

कटरी परसोला के मजरा शेखनपुर गांव निवासी संजय कुमार (23) ऑटो चालक थे। वर्तमान समय में वह सांडी तिराहा स्थित चूड़ी वाली गली में अपने दो मंजिला मकान में परिवार के साथ रहते थे। सोमवार रात 8:30 बजे वह, उनकी पत्नी रोशनी व दो बच्चों के साथ मकान के पहली मंजिल वाले कमरे में थे। इस दौरान पति-पत्नी में घरेलू बात को लेकर कहासुनी हुई। विजय ने पत्नी व बच्चों को नीचे भेजकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस दौरान उसने गमछे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

थोड़ी देर के बाद जब उनकी पत्नी कमरे की ओर गई तो उसने खिड़की से पति का शव लटकते देखा। शव देखकर बदहवास पत्नी शोर मचाने लगी। शोर सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर कुंडे से शव नीचे उतारा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने परिजन व आसपास के लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए। परिवार में पत्नी, एक पुत्र अंशू व एक पुत्री आरुषी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed