{"_id":"65c521b65ff4463377047ee4","slug":"the-dead-body-of-a-young-man-who-had-set-out-to-go-to-delhi-was-found-on-the-railway-trackthe-dead-body-of-a-young-man-who-had-set-out-to-go-to-delhi-was-found-on-the-railway-track-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-110285-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दिल्ली जाने को निकले युवक का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दिल्ली जाने को निकले युवक का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव
Fri, 09 Feb 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। बालामऊ जंक्शन के पास दलेलनगर रेलवे क्रासिंग पास बुधवार को मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त गुरुवार को हो गई। युवक कासिमपुर थाना क्षेत्र के अलावलपुर का रहने वाला था और मंगलवार को दिल्ली जाने के लिए निकला था। बुधवार सुबह एक मालगाड़ी की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत हो गई थी। जानकारी पर जीआरपी के चौकी प्रभारी विनोद गोस्वामी ने मौके पर पहुंचकर शव मोर्चरी में रखवा दिया था।
शिनाख्त के लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। फोटो देखकर कुछ ग्रामीणों ने शिनाख्त कासिमपुर थाना क्षेत्र के अलावलपुर निवासी राजू (32) के रूप में की और इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। इस पर पत्नी आशा अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। बताया कि राजू मंगलवार को मजदूरी करने दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

08जेएनडी22-कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़ती दो विश्वविद्यालय की टीमें। संवाद

08जेएनडी22-कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़ती दो विश्वविद्यालय की टीमें। संवाद

08जेएनडी22-कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़ती दो विश्वविद्यालय की टीमें। संवाद
विज्ञापन