{"_id":"64973bb49c26dcd3a00ebe96","slug":"the-daughter-in-law-died-in-the-grief-of-the-death-of-the-mother-in-law-hardoi-news-c-12-1-302955-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: सास की मौत...गम में बहू ने दी जान, दुपट्टे से लटका मिला शव, पुलिस बोली- PM रिपोर्ट आने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: सास की मौत...गम में बहू ने दी जान, दुपट्टे से लटका मिला शव, पुलिस बोली- PM रिपोर्ट आने पर कार्रवाई
Sun, 25 Jun 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:23 AM IST
सार
परिजनों का कहना है कि पिछले मंगलवार को समुद्री की सास की मौत हो गई थी। इससे वह आहत थी। कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फांसी का फंदा
- फोटो : फांसी का फंदा
विस्तार
हरदोई जिले में मझिला थाना क्षेत्र के कैथापुरवा में शौच के लिए गई महिला का शव दुपट्टे से फंदे पर लटकता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाता है। परिजनों के मुताबिक महिला की सास की मौत बीते मंगलवार को हो गई थी।
विज्ञापन
इसी से आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली। मझिला थाना के कैथापुरवा गांव निवासी अजीत की पत्नी समुद्री ( 20) शनिवार की सुबह पांच बजे शौच जाने की बात कह कर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस न आने पर पति उसे खोजने निकला।
विज्ञापन
मकान के पीछे की तरफ लगे शहतूत के पेड़ में बंधे दुपट्टे से फंदा से समुद्री लटक रही थी। परिजनों का कहना है कि पिछले मंगलवार को समुद्री की सास की मौत हो गई थी। इससे वह आहत थी। कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन