फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The criminal carrying a reward in businessman kidnapping case injured in encounter

Hardoi News: व्यापारी अपहरण कांड का इनामी इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

Mon, 08 Jan 2024 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 08 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
The criminal carrying a reward in businessman kidnapping case injured in encounter
संडीला (हरदोई)। पाली के कपड़ा व्यापारी अपहरण कांड में शामिल एक और शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। दरोगा और सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं। मुठभेड़ की जानकारी पर एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और घायल आरोपी से पूछताछ की।
विज्ञापन


एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि संडीला कोतवाली पुलिस, कासिमपुर थाना पुलिस एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ संडीला कस्बे में बस अड्डा चौराहा पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान औरास-संडीला मार्ग पर बाइक से एक शातिर बदमाश के आने की सूचना मिली। सुंबाबाग जंगल के पास पुलिस की घेराबंदी में बदमाश ने खुद को घिरा देख फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घटना में दरोगा वीर प्रताप सिंह और सिपाही आशीष सिंह भी चोटहिल हुए हैं। मौके से एक तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। बिना नंबर की बाइक भी मिली है।
विज्ञापन


ऐसे पकड़े गए सभी बदमाश
19 दिसंबर को पाली थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी कपड़ा व्यापारी रामजी मिश्रा का अपहरण दुकान से गांव जाते समय कर लिया गया था। 22 दिसंबर को एसटीएफ और हरदोई पुलिस की संयुक्त टीम ने पाली थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद रामजी मिश्रा को सकुशल खोज लिया था। मुठभेड़ के दौरान बाराबंकी निवासी विशाल वर्मा पुलिस की गोली से घायल हुआ था। इसके बाद 23 दिसंबर को मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में घटना में शामिल रहे दो शातिर भी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में रविवार शाम पिहानी कोतवाली क्षेत्र में अपहरण के मुख्य साजिशकर्ता रविकांत भी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था और उसका एक साथी गिरफ्तार भी किया गया था। अपहरण की घटना को अंजाम देने में शामिल रहे बाराबंकी के कोतवाली शहर क्षेत्र अंतर्गत भिठारी पीर बटावन निवासी साबिर की तलाश पुलिस कर रही थी।


संदेश साफ है...कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे
मुठभेड़ के बाद एसपी केसी गोस्वामी ने कहा कि दुस्साहसिक वारदातों को अंजाम देने वाले शातिरों से सख्ती से निपटा जाएगा। कपड़ा व्यापारी रामजी मिश्रा के अपहरण में जितने भी लोगों के नाम सामने आए थे उन सभी को अलग अलग मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने कहा कि किसी भी घटना को अंजाम देने की कोशिश करने वाले अंजाम के बारे में भी सोच लें। पुलिस मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप काम कर रही है। पूर्व में अपराध कर चुके लोग कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed