फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The Court evaluated the safety of complex reality

कोर्ट परिसर की सुरक्षा की परखी हकीकत

Wed, 25 Feb 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 25 Feb 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
The Court evaluated the safety of complex reality

प्रदेश में कोर्ट परिसर में हो रही आपराधिक घटनाओं के

विज्ञापन
मद्देनजर सोमवार को एसपी ने पुलिस टीम के साथ कचहरी और अदालत परिसर का निरीक्षण किया और संदिग्ध लोगों की जांच की। एसपी ने सुरक्षा कर्मियों से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

एसपी उमेश सिंह ने एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ सिटी राम लाल राय सहित पुलिस बल के साथ कचहरी व कोर्ट का निरीक्षण किया। कचहरी परिसर में पुलिस टीम ने वादकारियों की तलाशी ली और उनसे पूछताछ की। इसके बाद पुलिस टीम के साथ एसपी न्यायालय परिसर पहुंचे।

जहां पर उन्होंने पुलिस बल को न्यायालय के बाहर मौजूद लोगों से पूछताछ कर उनकी तलाशी लेने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने सभी वादकारियों से पूछताछ की और उनकी तलाशी ली। पुलिस टीम ने पूरे कोर्ट परिसर का भ्रमण किया। एसपी ने सेंट्रल नाजिर रामनरेश सिंह से कोर्ट से आने जाने वाले रास्तों और उनकी सुरक्षा के विषय में जानकारी ली।

उन्होंने परिसर में तैनात पीएसी व पुलिस जवानों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में आने वाले वाहनों आदि पर नजर रखने के निर्देश दिए। जिला जज नरेश जैन की अनुपस्थित में सीजेएम विजय कुमार आजाद से मुलाकात की और न्यायालय की परिसर के सुरक्षा व्यवस्था के कई बिंदुओं पर चर्चा की।

जिला जज के आने पर इस संबंध में अंतिम कार्य योजना को पूरा करने को कहा, ताकि न्यायालय परिसर में कोई अप्रिय घटना न हो। निरीक्षण के दौरान किसी भी व्यक्ति के पास कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed