फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The couple's bike jumped due to a pothole, the wife died after falling on her face

Hardoi News: गड्ढे पड़ने से उछली दंपती की बाइक, चेहरे के बल गिरने से पत्नी की मौत

Thu, 05 Jun 2025 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
The couple's bike jumped due to a pothole, the wife died after falling on her face
हरपालपुर। शादी में जा रहे दंपती की बाइक कटरा-बिल्हौर मार्ग पर गड्ढे में पड़ने से उछल गई। बाइक पर पीछे बैठी पत्नी चेहरे के बल सड़क पर जा गिरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के लुकैयापुरवा गांव निवासी रामऔतार की पुत्री लज्जावती की ससुराल कोतवाली क्षेत्र के जुगापुरवा गांव में है। लज्जावती की ननद ओम शांति की शादी पांच जून को थी। शादी में शामिल होने के लिए रामऔतार पत्नी रामदेवी (55) के साथ बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से जा रहे थे। कटरा-बिल्हौर मार्ग के लमकन पुल के पास बाइक सड़क पर गड्ढे में पड़ने से उछल गई।
विज्ञापन

बाइक पर पीछे बैठीं रामदेवी सड़क पर चेहरे के बल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। रामऔतार को मामूली चोटें आईं। उन्होंने फोन कर एंबुलेंस मंगवाई और उससे पत्नी रामदेवी को सीएचसी ले गए। यहां रामदेवी को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में पति के अलावा दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। कोतवाल बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed