फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The couple came to earn a living but lost a piece of their heart

Hardoi News: रोजगार कमाने आए थे दंपती, दिल के टुकड़े को गंवा बैठे

Thu, 06 Mar 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 06 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The couple came to earn a living but lost a piece of their heart
फोटो-24- हरपालपुर में घटनास्थल पर मिट्टी हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन

फोटो-25- हरपालपुर में घटना की जानकारी लेतीं सीओ शिल्पा कुमारी। संवाद

- घटना को छिपाने के लिए चालक ने घायल मासूम पर उड़ेली मिट्टी
- घटनास्थल पर शव देखकर पुलिसकर्मियों की आंखें भी हुईं नम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। मासूम काे मिट्टी के ढेर में दबाने वाले जेसीबी चालक की करतूत ने हंसते-खेलते परिवार से खुशियां छीन ली। बलरामपुर निवासी शत्रोहन 12 दिन पहले हरपालपुर पहुंचा था। उसके गांव के कुछ अन्य मजदूर भी कोतवाली के निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे हैं।
शत्रोहन और उसकी पत्नी सरिता भी यहीं मजदूरी करने लगे। वह अपने चारों बच्चों को साथ लाया था। दंपती मजदूरी करते थे और बच्चे वहीं आस पास खेलते रहते थे। रोहन का शव मिलने के बाद शत्रोहन और सरिता बिलख पड़ीं। बार बार यही कह रही थी कि यहां मजदूरी से कमाने आए थे, लेकिन बेटा ही गंवा बैठे।
विज्ञापन

रोहन की गुमशुदगी की जानकारी बुधवार रात लगभग साढ़े सात बजे पुलिस को मिली। पुलिस फौरन ही सक्रिय हो गई। उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई तो अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह और सीओ हरपालपुर शिल्पा कुमारी मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच एसपी नीरज कुमार जादौन ने उन्नाव के एसपी से संपर्क कर डॉग स्क्वायड मंगवाया। हालांकि डॉग स्क्वायड से कोई बहुत सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह जब रोहन का शव मिला तो रात भर उसे तलाशने में हलकान रहे पुलिस कर्मी भी भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed