{"_id":"1e71c6c6eebaa03524f16d3fa5757874","slug":"the-couple-agreed-to-stay-with-ten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दंपति साथ रहने को राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दंपति साथ रहने को राजी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 07 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
परामर्श केंद्र पर समिति के सदस्यों ने दंपतियों की समस्याएं सुनकर उन्हें
साथ में रहने को राजी कर लिया। इस मौके पर दस दंपति साथ रहने को राजी हो
गए, जिनको पुलिस लाइन से ही एक साथ विदा किया गया।
पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित परामर्श केंद्र पर दंपतियों के साथ-साथ उनके परिजन भी पहुंचे। जहां पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों में दोनों पक्षों को सुना गया और उनके बीच वार्ता कराके उसका समाधान निकाला गया। इस दौरान समिति के सदस्यों के समक्ष 25 मामले आए।
इनमें से समिति के सदस्यों के समझाने से 10 दंपति साथ रहने को राजी हो गए। इनमें हरियावां थाना क्षेत्र की पुष्पा और जगदीश, देहात कोतवाली क्षेत्र की शिवांगी व सुधीर। बेनीगंज कोतवाली की सुनीता और सुनील, बघौली थाना क्षेत्र की शशि व प्रमोद, शहर कोतवाली की मंजू और भूपेश, एटा जनपद की जासमीन और चांद बाबू, फर्रुखाबाद की ललिता व कन्हैया लाल, जनपद खीरी की विनीता व अनिल कुमार, बेहटा गोकुल की गुड्डी व गुंडे, संडीला कोतवाली की दीपा व भगौती प्रसाद शामिल हैं।
इसके अलावा चार मामलों में समझौता न होने पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए। इस मौके पर समिति के सदस्य समेत कई लोग मौजूद थे।