{"_id":"57ed67584f1c1b6809576055","slug":"the-council-will-meet-school-students-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेंगे बैग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेंगे बैग
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बैग
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को नि:शुल्क बैग वितरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने 4,98,028 छात्र-छात्राओं की संख्या शासन को भेजी है। बच्चों को कक्षा के हिसाब से बच्चों को बैग दिए जाएंगे। अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में शासन की ओर से बैगों की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
शासन ने नामित आपूर्ति कर्ता को जिले में अक्तूबर प्रथम सप्ताह में बैग आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक ने बीएसए को सभी बच्चों को बैग वितरण के लिए कमेटी गठित करने को कहा है। जो बैग वितरण पर निगरानी रखेगी।
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाएं रहेंगी बैग से वंचित
शासन की ओर से प्राइमरी व जूनियर स्कूल, एडेड विद्यालयों, मदरसा के बच्चों को नि:शुल्क बैग वितरण करने के लिए छात्र संख्या मांगी गई थी। इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित छह आश्रम पद्धति स्कूलों के बच्चों को भी शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
ब्लाक वार छात्र संख्या की स्थिति
अहिरोरी-29209, बावन-31923, हरियावां-28454, सुरसा-30305, टड़ियावां-29352, हरपालपुर-23113, सांडी-26234, भरखनी-33854, शाहाबाद-26765, पिहानी-35354, टोडरपुर-24089, बिलग्राम-23213, माधौगंज-19712, मल्लावां-13545, संडीला-28283, बेहंदर-19733, कछौना-15725, कोथावां-22696, भरावन-28210, नगर क्षेत्र शहर-8268
इंसेट
अक्तूबर में बच्चों को बैग वितरित किए जाएंगे। कस्तूरबा विद्यालय और समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित स्कूलों के बच्चों की छात्र संख्या नहीं मांगी गई थी। इसलिए भेजी नहीं गई है। - राजीव मिश्रा, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता