पत्नी से विवाद के जहर खाकर दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र में पत्नी के विवाद के बाद पति ने सोमवार को जहर खाकर जान दे दी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
सांडी थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी रामकिशोर का बेटा बबलू (32) दो भाइयों में बड़ा था। वह खेती करता था। उसने भटेउली गांव के निकट गर्रा नदी के किनारे तरबूज और सब्जी बोई थी। सोमवार सुबह किसी बात को लेकर उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था।
इसके चलते करीब सात बजे वह खेत चला गया था। मृतक के छोटे भाई पपलेश ने बताया कि खेत के पड़ोस में ही गांव निवासी सीताराम का भी खेत है। लगभग आठ बजे सीताराम ने बबलू को खेत में बेहोशी क ी हालत में देखा।
सीताराम की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। पपलेश का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर बबलू का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था।
इसी बात से झुब्ध होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। थाना प्रभारी संजय मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।