फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The Congress will gather information by visiting the areas affected by hail

ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में जाकर कांग्रेसी सुनेंगे समस्याएं

Thu, 19 Mar 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
The Congress will gather information by visiting the areas affected by hail
कुछ दिन पूर्व ओला गिरने से प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की समस्याओं को सुनने व नुकसान की जानकारी जुटाने को कांग्रेस ने तहसीलवार समितियां गठित की हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि विगत दिनों ओलावृष्टि की वजह से किसानों की बर्बाद हुई फसलों व पशुधन हानि का मूल्यांकन व मुआवजा दिए जाने में भेदभाव किया गया। जिसको लेकर यह सारी कवायद की गई है। समिति के सदस्य किसानों के घर जाकर उनकी समस्याएं जानेंगे और जानकारी जुटाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरदोई तहसील में जिला उपाध्यक्ष नेतम भारती, जिला सचिव उत्कर्ष दीक्षित, सुरसा ब्लाक अध्यक्ष अजय शुक्ला, हरियावां ब्लाक अध्यक्ष रूप लाल कोरी, जिला महासचिव साधू सिंह को रखा गया है, जबकि सवायजपुर तहसील में पीसीसी सदस्य अनुपम दीक्षित, सांडी ब्लाक अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, जिला सचिव अरविंद शुक्ला, जिला महासचिव गोपाल पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

, शाहाबाद तहसील में विधानसभा शाहाबाद प्रभारी डॉ. अजीमुश्शान, पीसीसी सदस्य गुफरान कौसर, जिला सचिव अनोखे लाल राजपूत, शाहाबाद ब्लाक अध्यक्ष शशिकांत तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है।

बिलग्राम तहसील में प्रदेश कांग्रेस नेता व पीसीसी सदस्य अभिषेक पटेल, कुरसठ नगर अध्यक्ष चंद्रकांत दीक्षित, जिला सचिव अशोक सिंह पटेल, बिलग्राम ब्लाक अध्यक्ष अकील खान और संडीला तहसील में जिला महासचिव शशिवाला वर्मा, कोथावां ब्लाक अध्यक्ष रामऔतार वर्मा, कछौना ब्लाक अध्यक्ष संतराम वर्मा, जिला सचिव राम सिंह बबलू, जिला सचिव प्रेम कुमार राठौर को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद यदि किसानों के साथ भेदभाव पाया गया तो उस दिशा में कांग्रेस रणनीति तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed