{"_id":"739d6e6cdac6e9730d206ca443eedc5f","slug":"the-committee-was-destitute-clothing-distribution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति ने निराश्रितों को किया वस्त्र वितरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति ने निराश्रितों को किया वस्त्र वितरण
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 07 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिश्चंद्र विकलांग वृद्ध निराश्रित जनसेवा समिति के
विज्ञापन
छठवें वार्षिकोत्सव पर रविवार को प्रगति नगर कार्यालय में निराश्रितों को
वस्त्रों का वितरण किया गया। वस्त्रों का सहारा पाकर गरीब लोगों के चेहरों
पर संतुष्टि के भाव दिखे।
समिति के संस्थापक मिथिलेश शुक्ला ने वस्त्र वितरण के दौरान कहा कि परमात्मा की असीम कृपा से हमें मानव जीवन मिलता है। कहा कि एक मानव ही दूसरे मानव का सहयोग कर सकता है, इसलिए हम सभी को समाज के कई असहाय वर्गों का सहयोग करना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष हरिमोहन शुक्ल ने कहा कि गरीबों की मदद को समाज के उच्च वर्गों को अपनी-अपनी सहभागिता अवश्य दर्ज करानी चाहिए। प्रदेश महासचिव शिवमोहन शुक्ल ने कहा कि परमात्मा से सीधे जुड़ाव को गरीबों की मदद से बेहतर कोई दूसरा रास्ता नहीं है।
इसलिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीबों का सहयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि समिति अपनी क्षमता के अनुसार समय-समय पर ऐसे आयोजन करती रहती है और असहायों की मदद को हमेशा तैयार रहती है। भविष्य में भी तत्पर रहेगी और अधिक संख्या में गरीबों को लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।