फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The child was murdered by strangulation with a cloth, the right hand and the claw of the left hand were not found.

Hardoi News: कपड़े से गला कसकर की गई थी बच्चे की हत्या, दाया हाथ और बाएं हाथ का पंजा मिला ही नहीं

Thu, 24 Oct 2024 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
The child was murdered by strangulation with a cloth, the right hand and the claw of the left hand were not found.
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को गन्ने के खेत में मिले बच्चे के क्षत-विक्षत शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को कराया गया। दो चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में बच्चे की ही बनियान से गला कसकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव क्षत-विक्षत होने के कारण कुकर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम में नहीं हुई। बच्चे का दाया हाथ और बाएं हाथ का पंजा मिला ही नहीं।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने 19 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि उसका पुत्र (11) 18 अक्तूबर की रात गांव में खेल रहा था। इसके बाद लापता हो गया। बुधवार को बच्चे का शव गांव से एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला था। पुलिस ने आशंका जताई थी कि हत्या के बाद उसका शव खेत में डाल दिया गया। जानवरों ने शव के कई हिस्से खा लिए। शव के टुकड़े बटोरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए थे। विश्वस्तसूत्रों के मुताबिक बच्चे का दाया हाथ मिला ही नहीं। बाएं हाथ का पंजा भी नहीं था। कपड़े से गला कसकर उसकी हत्या की गई थी। उसका गुप्तांग शव में नहीं मिला। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें घटना का खुलासा करने के लिए लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed